मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की मां निम्रल सुरिंदर कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से कपूर परिवार के साथ-साथ पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर फैल गई है।
निम्रल कपूर का जन्म 27 सितंबर 1934 को हुआ था। वे एक मजबूत और प्रेरणादायक महिला थीं जिन्होंने अपने परिवार को हमेशा एकजुट बनाए रखा। उनके 90वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने अपनी मां को “90 साल का प्यार, ताकत और अनगिनत बलिदान” कहा था।
निम्रल कपूर के निधन की खबर मिलते ही कई बॉलीवुड हस्तियां उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और रानी मुखर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अर्जुन कपूर ने कहा, “दादी ने हमें जो संस्कार दिए हैं, वे जीवन भर साथ रहेंगे।”
निम्रल कपूर के पति सुरिंदर कपूर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे, जिनका निधन वर्ष 2011 में हुआ था। उनका पूरा परिवार भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
उनका अंतिम संस्कार मुंबई स्थित पारिवारिक निवास पर किया गया, जहां परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बॉलीवुड से जुड़े करीबी मित्र उपस्थित रहे।
निम्रल कपूर की स्मृति हमेशा कपूर परिवार और उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगी। हम उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।